सीएम भूपेश बघेल आज धमतरी दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सीएम भूपेश बघेल आज धमतरी दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सीएम भूपेश बघेल आज धमतरी दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: June 7, 2019 12:52 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम भूपेश बघेल दोपहर 12.50 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम भखारा रवाना होंगे। वे यहां से कार द्वारा ग्राम हंचलपुर पहुंचकर चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: World Cup 2019: रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने विंडीज को 15 रन से हराया

इसके बाद सीएम भूपेश बघेल भखारा 3.15 बजे गंगरेल पहुंचेंगे। और वहां अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड़ महासभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद सीएम बघेल शाम 4.45 बजे मुजगहन गांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय धमतरी पहुंचकर शाम 6.30 बजे शासकीय श्रवणबाधित बालिका विद्यालय के उद्घाटन एवं दिव्यांग समारोह में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: पहले आडवाणी की ‘सीट’ और अब अटल के बंगले में अमित शाह

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात 8 बजे धमतरी के पुराना मंडी परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे धमतरी से कार द्वारा रायपुर लौट आएंगे। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रालय में प्रदेश के सभी जिलों के एसपी की कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। इस दौरान अधिकारियों से प्रदेश की समस्याओं पर चर्चा की गई और कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए। वहीं, इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों की बैठक ली थी।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"