सीएम भूपेश बघेल आज जाएंगे दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हो सकती है मुलाकात

सीएम भूपेश बघेल आज जाएंगे दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हो सकती है मुलाकात

सीएम भूपेश बघेल आज जाएंगे दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हो सकती है मुलाकात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: June 8, 2019 1:54 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सीएम भूपेश बघेल दोपहर 2.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में सीएम भूपेश पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी सीएम बघेल की मुलाकात हो सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ के नए पदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हो सकती है।

ये भी पढ़ें: सीएम ने कहा- दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव मदद करेगी राज्य सरकार

वहीं सीएम भूपेश बघेल शुक्रवार को धमतरी में शासकीय श्रवण बाधित बालिका विद्यालय, छात्रावास एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय और प्रशिक्षण केन्द्र में फर्नीचर, ओपन जिम, कम्प्यूटर, आडियोमैट्री रूम समेत कई प्रकार की व्यवस्थाओं के लिए 2.62 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।

ये भी पढ़ें: सर्वर डाउन का बहाना बनाकर राशन दुकान संचालक ने नहीं दिया राशन, बुजुर्ग ने भूख से 

इसके साथ ही मासूम बच्ची की हत्या के मामले में सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या की खबर हमारी इंसानियत पर सवाल खड़ा करती है। इतनी अधिक निर्ममता के बारे में सोचकर दिल सहम गया। मानवीय मूल्यों के संकट के इस समय में हम सबको एकसाथ खड़ा होना होगा। आशा करता हूं कि उत्तर प्रदेश की सरकार दोषियों को जल्द सजा दिलाएगी।


लेखक के बारे में