सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, भाजपा केवल ध्रुवीकरण करती है, बताए हिंदुओें के लिए क्या किया? अब तो शहरी जनता ने भी नकारा

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, भाजपा केवल ध्रुवीकरण करती है, बताए हिंदुओें के लिए क्या किया? अब तो शहरी जनता ने भी नकारा

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, भाजपा केवल ध्रुवीकरण करती है, बताए हिंदुओें के लिए क्या किया? अब तो शहरी जनता ने भी नकारा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: December 25, 2019 9:27 am IST

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल नगरीय निकाय चुनाव में जीत के बाद आज भाजपा पर सीधा हमला किया, सीएम ने कहा कि भाजपा केवल ध्रुवीकरण की राजनीति करती है, भाजपा बताए कि आखिर हिंदुओं के लिए क्या किया? सीएम ने कहा कि भाजपा अपने को शहरी पार्टी मानती है जिसे शहरी जनता ने भी नकार दिया है।

ये भी पढ़ें :  19 दिसंबर को हेमंत सोरेन लेंगे सीएम पद की शपथ, मुख्यमंत्री भूपेश बघ…

सीएम भूपेश बघेल निकाय चुनावों में ​जीत के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि रायपुर में तीसरी बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है, सभी निगमों में कांग्रेस की बढ़त हुई है, रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में भी हमें बढ़त मिली है, नेता प्रतिपक्ष के क्षेत्र में भी कांग्रेस की जीत हुई है। अब मेयर का चुनाव पार्षद करेंगे, जहां सर्वसम्मति से कांग्रेस पार्षद अपना महापौर और अध्यक्ष चुनेंगे। हार वाली जगहों की समीक्षा करेंगे।

ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 27 से, राहुल गांधी समेत ये दिग्गज न…

सीएम ने इस दौरान बताया कि 27 दिसम्बर से आदिवासी नृत्य महोत्सव में मुख्य अतिथि राहुल गांधी होंगे। सीएम ने इस दौरान यह भी बताया कि विकास कार्यों के लिए DPR तैयार है, 128 कार्यों के लिए DPR बनाया गया है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/uVazOmNXG2Y” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com