निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बीजेपी के आंदोलन पर भी इस तरह किया पलटवार

निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बीजेपी के आंदोलन पर भी इस तरह किया पलटवार

निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बीजेपी के आंदोलन पर भी इस तरह किया पलटवार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: June 15, 2021 10:17 am IST

रायपुर। CM भूपेश बघेल ने निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर कहा है कि प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के साथ इस विषय पर चर्चा हुई है, निगम मंडलों में कुछ नियुक्तियां जल्द होंगी, कुछ थोड़े समय बाद होंगी। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रशिक्षण पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने कहा गया है, राज्य सरकार ने सभी वर्गों के हितों में योजनाएं बनाई हैं, इसे जनता तक लेकर जाना है।

ये भी पढ़ें: प्रशिक्षण शिविर में CM भूपेश बघेल का संबोधन, ‘विपक्ष सवाल करे तो को…

इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर भी निशाना साधा है, सीएम ने BJP के 17 जून तक आंदोलन पर कहा है कि BJP के पास अब कोई काम नहीं बचा है, हमसे जवाब मांगने के पहले उन्हें खुद जवाब देना होगा। 15 साल उन्होंने क्या किया, जनता को यह बताना होगा। 7 साल पहले किन बातों के साथ केंद्र में BJP सरकार बनी थी, PM ने कहा था चुनाव के पहले रिपोर्ट कार्ड दूंगा। PM ने आज तक रिपोर्ट कार्ड नहीं दिया, जो वादे किए उसे पूरा नहीं किया, यह भी जनता को बताना होगा।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ : तेंदुए की खाल की तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार

इसके पहले आज प्रशिक्षण शिविर में CM भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नए लोगों को जिम्मेदारी मिली है, इन्ही के नेतृत्व में चुनाव लड़ना है। सीएम ने कहा कि विपक्ष अगर हमसे कोई सवाल कर रहा है, तो उसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हमारे पास उसका जवाब होना चाहिए। सीएम ने कहा कि देश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने क्या-क्या किया ये लोगों को बताना है, कांग्रेस के इतिहास को जानने की जरूरत है। सीएम ने आगे कहा कि हमने शपथ लेने के बाद सबसे पहले अपने वादे पूरे किये। धान का 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य दिया। नगरनार में आदिवासियों की जमीन लौटने का काम पूरा किया।

ये भी पढ़ें: Nigam Mandalo me Niyuktiyan : इंतजार खत्म, निगम मंडलों में नियुक्ति…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com