सीएम भूपेश ने विधायक खेलसाय सिंह और रामपुकार सिंह के निवास पहुंचकर की भेंट, जाना हालचाल

सीएम भूपेश ने विधायक खेलसाय सिंह और रामपुकार सिंह के निवास पहुंचकर की भेंट, जाना हालचाल

सीएम भूपेश ने विधायक खेलसाय सिंह और रामपुकार सिंह के निवास पहुंचकर की भेंट, जाना हालचाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: December 26, 2020 10:33 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वरिष्ठ विधायकगणों खेलसाय सिंह और रामपुकार सिंह के राजधानी रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा।

पढ़ें- मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- जेनेटिक टेस्ट के बाद ही पता चलेगा नया स्टेन है या नहीं, भेजे गए है सैंपल

बघेल पहले वरिष्ठ विधायक और सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह के आनन्द नगर स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने खेलसाय सिंह से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित थे।

पढ़ें- जनरल स्टोर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान…

इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के विधायक कॉलोनी स्थित निवास पहुंचे, जहां उन्होंने सिंह से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दीं।

पढ़ें- ब्रिटेन से छत्तीसगढ़ के कोरिया पहुंचे 2 यात्री, देख…

इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय रुचिर गर्ग और विनोद वर्मा भी उपस्थित थे।


लेखक के बारे में