मुख्यमंत्री की आंखे भर आई जब दृष्टि बाधित बच्चे ने सुनाई कविता

मुख्यमंत्री की आंखे भर आई जब दृष्टि बाधित बच्चे ने सुनाई कविता

मुख्यमंत्री की आंखे भर आई जब दृष्टि बाधित बच्चे ने सुनाई कविता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: March 20, 2018 8:08 am IST

 प्रदेश के मुखिया की भी आज आँखे भर आई जब दृष्टि बाधित बच्चों ने मुख्यमंत्री को  ‘लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती’ कविता सुनाई , जिसे सुनकर उन्होंने कहा कि “इस कविता से तो मैं भी प्रेरित होता हूं”. सीएम इन बच्चों के हौसले को देखकर काफी खुश हुए.

 

आज मुख्यमंत्री रमन सिंह  जशपुर  जिले के दृष्टिबाधित स्कूल गए थे जहां उन्होंने बच्चों के साथ नाश्ता किया. इस बीच रमन सिंह ने बच्चों से कई तरह के सवाल भी किये और जब बच्चों ने उनके सवालों का जवाब बहुत स्मार्टली दिया तो सीएम भी बच्चों की प्रतिभा देखकर गदगद हो गए। 

 

 ये भी पढ़े – 48 घंटे में दो और 1 माह में तीन लोगों को तेंदुए ने बनाया शिकार

 

 

जब एक बच्ची ने ब्रेल लिपि में लिखे पत्र को रमन सिंह को सुनाया तो उनकी भी आंखे भर गयी जब उसने सर्वसुविधा युक्त स्कूल के लिए मुख्यमंत्री  को धन्यवाद दिया.

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जब बच्ची से पूछा बड़ी होकर क्या बनना चाहती हो तो प्रियंका ने तपाक से जवाब दिया कलेक्टर जिसे  सीएम सुनकर बहुत खुश हो गए। 

web team IBC24

 


लेखक के बारे में