मध्यप्रदेश में सीएम कमलनाथ ने लिया सभी मंत्रियों से इस्तीफा, सरकार पर छाया बड़ा संकट

मध्यप्रदेश में सीएम कमलनाथ ने लिया सभी मंत्रियों से इस्तीफा, सरकार पर छाया बड़ा संकट

मध्यप्रदेश में सीएम कमलनाथ ने लिया सभी मंत्रियों से इस्तीफा, सरकार पर छाया बड़ा संकट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: March 9, 2020 5:49 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में सीएम कमलनाथ ने सभी मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया है। इसी के साथ ही सरकार में संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आज सीएम हाउस में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। बैठक में सरकार के 10 मंत्री भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें: अमित शाह के घर में हो रही बीजेपी नेताओं की बैठक, मध…

सीएम कमलनाथ के इस कदम के पीछे मंत्री मंडल के पुनर्गठन की संभावना जताई जा रही है, जिससे कि असंतुष्ट विधायकों की नाराजगी दूर की जा सके।

ये भी पढ़ें: सियासी घमासान के बीच सोनिया गांधी से देर रात मुलाका…

सीएम हाउस में बैठक के सीएम कमलनाथ ने कहा कि माफिया की मदद से सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है लेकिन हम सरकार को अस्थिर करने वाले तत्वों के मंसूबों को कामयाब नही होने देंगे। उन्होने कहा कि यह मध्यप्रदेश की जनता द्वारा बनाई गई सरकार है।

ये भी पढ़ें: 17 MLA के गायब होने की खबर मिलते ही भाजपा ने बुलाई …

मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि करीब 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, बाकी मंत्री कल इस्तीफा देंगे, उन्होने कहा बीजेपी ने प्रदेश में बेवजह का माहौल बनाया लेकिन यह सरकार पूरे 5 साल चलेगी, उनकी साजिश को कामयाब नही होने देंगे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com