मुंबई दौरे पर सीएम कमलनाथ, नवी मुंबई में मध्यप्रदेश शासन के गेस्ट हाउस का करेंगे उद्घाटन

मुंबई दौरे पर सीएम कमलनाथ, नवी मुंबई में मध्यप्रदेश शासन के गेस्ट हाउस का करेंगे उद्घाटन

मुंबई दौरे पर सीएम कमलनाथ, नवी मुंबई में मध्यप्रदेश शासन के गेस्ट हाउस का करेंगे उद्घाटन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: August 8, 2019 3:15 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ मुंबई दौरे पर है। सीएम कमलनाथ आज नवी मुंबई में मध्यप्रदेश शासन के गेस्ट हाउस का उद्घाटन करेंगे। साथ ही सीएम कमलनाथ आज भी उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात करेंगे और 20 से ज्यादा निवेशकों से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ‘मध्यालोक’ के उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह बघेल शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सुरक्षाबलों को दिए जरूरी निर्देश, जम्मू-कश्मीर के 

मुबंई में सूबे के मुखिया कमलनाथ ने मुकेश अंबानी से मुलाकात करके कहा कि मध्यप्रदेश में रिलायंस, एग्रो और फूड प्रोसेसिंग में निवेश करें। इस सेक्टर में मध्य प्रदेश बहुत आगे बढ़ गया है। एमपी दलहन और तिलहन का बड़ा उत्पादक है, और फूड प्रोसेसिंग से किसानों को लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री कमलनाथ और उद्योगपति मुकेश अंबानी की मुलाकात, प्रदेश में व्यापार 

वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा है कि वेलेडियम का भविष्य है, और इसके लिए मध्य प्रदेश हमारा पसंदीदा राज्य है और रहेगा। मध्यप्रदेश में जिओ के थ्रू डाटा का उपयोग साउथ कोरिया और यूके से भी ज्यादा है। मध्य प्रदेश सरकार के साथ जिओ नेटवर्क का इस्तेमाल महिला सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए किया जा सकता है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/xe6HiybvRSo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में