रायपुर: सीएम रमन सिंह आज नया रायपुर में चिप्स के फेसबुक पेज पर युवा स्वालंबन योजना के तहत एमकेट परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे. शाम 5 बजे चिप्स की साइट पर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. बता दें भारत सरकार की संस्था एमकेट, स्नातक युवाओं को कम्प्यूटर और व्यक्तित्व विकास की ट्रेनिंग देता है.
जिसके जरिए छात्रों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. प्रदेश के युवाओं को प्रदेश के भीतर ही प्रशिक्षण औऱ उसके बाद रोजगार मिल रहा है. एमकेट परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को नामी कंपनियों की ओर से सीधे इंटरव्यू का मौका मिलेगा और सिलेक्टेड छात्र को तुरंत ऑफर लेटर भी मिल जाएगा. इस साल करीब 30 हजार छात्रों का मूल्यांकन कर 5 हजार छात्रों को ट्रेनिंग दिया जाना प्रस्तावित है. इसके अलावा सीएम रमन आज स्टेट एम्प्लॉयबिलिटी रिपोर्ट का भी विमोचन करेंगे.