Korba Railway Underbridge Viral Video: उर्जाधानी में पहली बारिश ने खोली रेलवे के बदइंतज़ामी की पोल.. अंडरब्रिज पर आया सैलाब, आप भी देखें ये वीडियो..

Ads

Korba Railway Underbridge Submerged Viral Video: कोरबा में पहली तेज बारिश से जलभराव, अंडरब्रिज डूबा, घरों में घुसा पानी, लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए।

  • Reported By: dhiraj dubay

    ,
  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 06:53 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 06:54 PM IST

Korba Railway Underbridge Submerged Viral Video || Image- IBC24 News/AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • पहली बारिश में कोरबा के कई इलाके जलमग्न।
  • कुचैना अंडरब्रिज तालाब बना, वाहन फंसे।
  • घरों में घुसा पानी, लोगों में भारी नाराजगी।

कोरबा: मानसून की पहली तेज बारिश ने कोरबा जिले में रेलवे की तरफ से कराये गए विकास कार्यों और जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। (Korba Railway Underbridge Submerged Viral Video) लगातार तीसरे दिन हुई बारिश के बाद कुसमुंडा और दीपका क्षेत्र के कई इलाके जलमग्न हो गए। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़क से लेकर रिहायशी बस्तियों तक हालात बिगड़ गए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

तालाब में तब्दील हुई रेलवे अंडरब्रिज

सबसे अधिक परेशानी कोरबा-दीपका मुख्य मार्ग पर स्थित कुचैना रेलवे अंडरब्रिज में देखने को मिली। कई फीट पानी भर जाने से अंडरब्रिज पूरी तरह तालाब में बदल गया। इस दौरान कई दोपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए और लोगों को घुटनों तक पानी में उतरकर अपने वाहन धकेलकर बाहर निकालने पड़े। जलभराव के कारण आवागमन भी लंबे समय तक बाधित रहा।

इसी तरह इमलीछापर तिराहा के पास अधूरे फोरलेन निर्माण और समुचित जल निकासी व्यवस्था नहीं होने से मुख्य सड़क पानी में डूब गई। सड़क पर जमा पानी के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। (Korba Railway Underbridge Submerged Viral Video) वहीं गेवरा बस्ती में नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सीधे लोगों के घरों में घुस गया। कई घरों में घुटनों तक पानी भरने से घरेलू सामान, राशन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए।

एक साल से बदहाल है स्थिति

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश से पहले जल निकासी की कोई प्रभावी तैयारी नहीं की गई। उनका कहना है कि इमलीछापर क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से नाली निर्माण की मांग की जा रही है। बीते वर्ष भी जलभराव से परेशान व्यापारियों ने गंदे पानी में उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन एक साल बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों का निर्माण और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाती तथा जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती, तो इस तरह की परेशानी से बचा जा सकता था। (Korba Railway Underbridge Submerged Viral Video) लगातार हो रहे जलभराव से लोगों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। मानसून की पहली ही तेज बारिश ने शहर की बदहाल व्यवस्थाओं और अधूरे विकास कार्यों की एक बार फिर पोल खोल दी है।

इन्हें भी पढ़ें:

आईटीयू-समर्थित ‘एआई फॉर गुड ग्लोबल कमीशन’ में अंबानी, मित्तल संस्थापक सदस्य बने

कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने मुंबई में 4,446 खुले मैनहोल को लेकर जताई चिंता

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसने के मामले में दो अधिकारी निलंबित

देश के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश का 26 प्रतिशत का योगदान : योगी आदित्यनाथ

हुडको से एक लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण का समझौता, टाउनशिप के विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री

कोरबा में सबसे ज्यादा जलभराव कहां हुआ?

उत्तर: कुचैना रेलवे अंडरब्रिज, इमलीछापर तिराहा और गेवरा बस्ती सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।

लोगों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?

उत्तर: सड़कें डूबीं, वाहन बंद हुए और कई घरों में पानी घुसने से सामान खराब हुआ।

स्थानीय लोगों ने क्या आरोप लगाए?

उत्तर: लोगों ने जल निकासी व्यवस्था की अनदेखी और अधूरे विकास कार्यों को जिम्मेदार बताया।