सीएम ने कहा- 15 साल की भाजपा सरकार 15 सीट में सिमट गई
सीएम ने कहा- 15 साल की भाजपा सरकार 15 सीट में सिमट गई
दुर्ग। दुर्ग लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के समर्थन में सीएम भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रूद्र गुरु, विधायक अरुण वोरा, देवेंद्र यादव समेत दर्जनों कांग्रेसी नेता दुर्ग के जवाहर नगर खेल मैदान में चुनावी सभा में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें:कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना, बताया ‘क्योंकि मंत्री भी कभी
सीएम भूपेश बघेल ने प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर को जिताने की लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आप सब ने बना दी है, और अब केंद्र की बारी है केंद्र में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। हाल ही में हुए नक्सली हमले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा का सम्बन्ध नक्सलियों से है।
ये भी पढ़ें:चुनावी बॉन्ड्स पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, राजनीतिक पार्टियां चुनाव आयोग को दे
विधानसभा चुनाव के दौरान 15 साल की भाजपा सरकार 15 सीट में सिमट चुकी है। इन्हे अब उखाड़ फेकना है। पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कस्ते हुए सीएम भूपेश ने कहा की पहले प्रधानमंत्री हैं जो पकिस्तान जाते हैं और बिरयानी खाकर वापस आते हैं। कांग्रेस को कोई भी पीएम पकिस्तान नहीं गया। इसके साथ ही कहा कि कांग्रेस ने 6 हजार रूपए महीना देने का वादा किया है उसे हर हाल में पूरा करेगा।

Facebook


