भाजपा जिलाध्यक्षों को सीएम शिवराज ने दी नसीहत, अपना आचरण और व्यवहार संयमित रखें, परिवार भाव से करें काम

भाजपा जिलाध्यक्षों को सीएम शिवराज ने दी नसीहत, अपना आचरण और व्यवहार संयमित रखें, परिवार भाव से करें काम

भाजपा जिलाध्यक्षों को सीएम शिवराज ने दी नसीहत, अपना आचरण और व्यवहार संयमित रखें, परिवार भाव से करें काम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: December 26, 2020 12:47 pm IST

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज प्रशिक्षण शिविर में बीजेपी जिला अध्यक्षों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अपना व्यवहार और आचरण संयमित रखें, आपका आचरण आपकी कार्यपद्धती ही बीजेपी का चेहरा है, कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल हों, परिवार भाव से काम करें ।

ये भी पढ़ेंः महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में प्रभारी प्राचार्य की पिटाई, ABVP छात्रों ने किया घर पर पथराव

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि आप लगातार प्रवास करें, अपने पद से नहीं अपने काम से कार्यकर्ता बड़ा बनता है।

ये भी पढ़ेंः जनरल स्टोर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, न…

वहीं प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षार्थी के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए, उन्होंने भी जिला अध्यक्षों के साथ मंच से नीचे बैठकर प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया। सीएम शिवराज ने जिला अध्यक्षों को सत्र में प्रशिक्षण का महत्व बताया। प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत ने भी प्रशिक्षण वर्ग में उद्बोधन दिया।

ये भी पढ़ेंः कॉलेज स्टूडेंट्स को बड़ी राहत, एडमिशन के लिए मिलेगा एक और मौका, एक …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com