किसान सम्मेलन में बोले CM शिवराज, कोई ताकत नहीं बंद कर सकती मंडी, नए कृषि कानूनों से अपनी मर्जी का मालिक बना किसान

किसान सम्मेलन में बोले CM शिवराज, कोई ताकत नहीं बंद कर सकती मंडी, नए कृषि कानूनों से अपनी मर्जी का मालिक बना किसान

किसान सम्मेलन में बोले CM शिवराज, कोई ताकत नहीं बंद कर सकती मंडी, नए कृषि कानूनों से अपनी मर्जी का मालिक बना किसान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: December 16, 2020 12:07 pm IST

जबलपुर। आज संभागीय किसान सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कोरोना के बाद आर्थिक स्थिति सुधरेगी तो और किसानों को फायदा देंगे। 18 दिसंबर को प्रदेश के 35 लाख किसानों के खाते में 1600 करोड़ रुपए डालेंगे। सीएम ने कहा नए कृषि कानूनों ने किसानों को अपनी फसल बेचने की आज़ादी दी है। नए कानून से किसान अपनी मर्जी के मालिक बने हैं। उन्होंने कहा कि कोई ताकत मंडी बंद नहीं कर सकती, सभी मंडियां चालू रहेंगी। मंडी टैक्स घटाने से मंडियों की आय घटी है। किसान की जेब काटकर हमें मंडियों की आय नहीं बढ़ानी। मध्यप्रदेश के किसान पीएम मोदी के साथ खड़े हैं।

ये भी पढ़ें: 19 दिसंबर को पूरे प्रदेश में ‘विरोध दिवस’ मनायेगी कांग्रेस, कृषि कानून समेत पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस..

वहीं कांग्रेस पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि उपवास रखना है जो दिग्विजय सिंह पापों का पश्चाताप करें । फसल बीमा योजना के प्रीमियम के 2200 करोड़ रु कमलनाथ सरकार ने नहीं जमा किए, प्रीमियम जमा न करने से किसानों को मुआवजा नहीं मिला। किसानों के सिर ब्याज की गठरी रखने का पाप कांग्रेस सरकार ने किया, लेकिन मैं किसानों के सिर से ब्याज की गठरी उतारूंगा । सीएम ने कहा कि आज कांग्रेस का किसान प्रेम क्यों उमड़ रहा है?

ये भी पढ़ें: PCC चीफ कमलनाथ बोले- उद्योगपति और व्यापारियों का शिकार नहीं बनना चा…

CM शिवराज ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मै शीश झुकाता हूं तो कांग्रेस मुझे कहती है घुटना टेक रहे हैं, लेकिन जनता के आगे शीष झुकाउंगा। सीएम ने कहा कि मै सज्जनों के लिए फूल से ज्यादा कोमल, माफिया के लिए वज्र से ज्यादा कठोर हूं, जितने माफिया हैं उनको मसल कर रख दूंगा। नशे के कारोबारियों को नहीं छोड़ूंगा, भूमाफिया से जमीन छुड़ा कर वापस दूंगा।

ये भी पढ़ें: IPS सैयद मोहम्मद अफजल के निधन पर सीएम शिवराज ने जताया दुख, कहा- ईमा…

यहां पर CM शिवराज को ज्ञापन देने जा रहे आप कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं, डीएन जैन कॉलेज के पास 12 आप कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए हैं, स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर कार्यकर्ता नाराज थे, गोरखपुर थाना क्षेत्र का मामला है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com