CM शिवराज ने कहा- शहडोल में बनाया जाएगा जनजातीय संग्रहालय, अब जनजातीय मंत्रणा परिषद होगा आदिम जाति मंत्रणा परिषद का नाम

CM शिवराज ने कहा- शहडोल में बनाया जाएगा जनजातीय संग्रहालय, अब जनजातीय मंत्रणा परिषद होगा आदिम जाति मंत्रणा परिषद का नाम

CM शिवराज ने कहा- शहडोल में बनाया जाएगा जनजातीय संग्रहालय, अब जनजातीय मंत्रणा परिषद होगा आदिम जाति मंत्रणा परिषद का नाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: December 23, 2020 4:21 pm IST

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय से वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा आदिम जाति मंत्रणा परिषद की बैठक ली ! बैठक में उन्होंने कहा कि आदिम जाति मंत्रणा परिषद का नाम अब जनजातीय मंत्रणा परिषद रहेगा। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि विभाग की ओर से जनजातीय जन-जीवन पर केन्द्रित एक नवीन संग्रहालय शहडोल संभाग में प्रारंभ किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः मिलावट के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो मिलावटखोरों पर लगाया गया रासुका, तीन आरोपियों को भेजा…

इसके लिए उमरिया या निकट के किसी उपयुक्त स्थल का चयन किया जाएगा। वर्तमान में विभाग का इस तरह का संग्रहालय छिन्दवाड़ा में संचालित है। सीएम ने बैठक में निर्देश दिए कि यह अवश्य सुनिश्चित किया जाए कि नए कब्जे न हों। दिसम्बर 2006 के पूर्व के कब्जाधारियों को वनाधिकार के पट्टे दिए जाएं। जनजातीय वर्ग की युवतियों से विवाह कर उनकी भूमि पर कब्जा करने की मंशा रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः पूर्व CM कमलनाथ का ट्वीट! चुनाव पूर्व भगवान कहा जाने वाला अन्नदाता …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com