मंच से सीएम शिवराज ने माफिया-मिलावटखोरों को दी चेतावनी, मध्यप्रदेश छोड़ देना नहीं तो बर्बाद कर दूंगा

मंच से सीएम शिवराज ने माफिया-मिलावटखोरों को दी चेतावनी, मध्यप्रदेश छोड़ देना नहीं तो बर्बाद कर दूंगा

मंच से सीएम शिवराज ने माफिया-मिलावटखोरों को दी चेतावनी, मध्यप्रदेश छोड़ देना नहीं तो बर्बाद कर दूंगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: January 6, 2021 12:03 pm IST

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर के एकदिवसीय दौरे पर हैं, उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन कहा कि मैं जनता के सामने हमेशा घुटने टेकूंगा लेकिन कभी गुंडे बदमाशों के सामने घुटने नहीं टेकूंगा। उन्होंने कहा कि हमने सांवेर में कोई चुनावी वादा नहीं किया था लेकिन हम वादे भी पूरा करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंगापुर सिटी कॉलोनी में ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। गरीबों को सरकारी जमीन का पट्टा देकर उन्हें जमीन का मालिक बनाया जाएगा। गुंडे बदमाशों और माफियाओं से जमीन वापस लेकर गरीबों को देंगे।

ये भी पढ़ेंःसंभाग के नए कमिश्नर ए कुलभूषण टोप्पो ने कार्यभार ग्रहण किया, रायपुर के साथ दुर्ग संभाग का भी अतिर…

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अवैध कार्य करने वाले भू माफियाओं, मिलावटखोरों, ड्रग माफियाओं और पत्थरबाजों को चेतावनी देते हुए कहा कि पत्थरबाजों को आजीवन कारावास होगा, इसके लिए कड़ा कानून बना रहा हूं, ड्रग माफिया मेरे बच्चों का भविष्य चौपट करते हैं, मेरे बच्चों का जीवन बर्बाद नहीं करने दूंगा, ऐसे माफिया से शिवराज कह रहा है मध्यप्रदेश छोड़ देना नहीं तो बर्बाद कर दूंगा। सीएम ने कहा कि धर्म परिवर्तन का खेल मैं किसी भी कीमत पर नहीं चलने दूंगा, सीएम ने मिलावट करने वालों से कहा कि होशियार हो जाओ हम किसी को छोड़ेंगे नहीं।

ये भी पढ़ेंः CM भूपेश बघेल लोकवाणी में 10 जनवरी को ‘युवाओं से करेंगे बात’, आकाशव…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/HQYEi4u6eEk” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com