सीएम शिवराज का दमोह दौरा, केन-बेतवा लिंक परियोजना के साथ अटल-भू-जल योजना की लेंगे बैठक.. शेड्यूल जारी
सीएम शिवराज का दमोह दौरा, केन-बेतवा लिंक परियोजना के साथ अटल-भू-जल योजना की लेंगे बैठक.. शेड्यूल जारी
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भी कई बैठकों में शामिल होंगे। सबसे पहले सीएम दमोह दौरे पर जाएंगे। दोपहर 3 बजे केन-बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा बैठक लेंगे।
पढ़ें- व्यापक इंटरप्राइजेज में आयकर छापा, आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई
इसके बाद शाम 4 बजे अटल-भू-जल योजना की बैठक लेंगे। शाम 4.45 मिनट पर बिरसा मुंडा जयंती की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे।
आपको बता दें विधानसभा के 28 सीटों पर उपचुनाव संपन्न होने के बाद सीएम शिवराज लगातार विभागीय अपसरों की समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं और उनसे जुड़ी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
पढ़ें- 2 विज्ञापन एजेंसियों पर IT रेड, भोपाल, रायपुर, बिल…
3 नवंबर को प्रत्याशियों की किस्मत EVM में लॉक हो चुकी है। 10 नवंबर को मतगणना में उनके भाग्य का फैसला हो जाएगा, कि आखिर जनता ने किस पर भरोसा जताया है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रही हैं।

Facebook


