सीएम बघेल दुर्ग दौरे पर, संभाग के मंत्री और विधायकों का होगा सम्मान
सीएम बघेल दुर्ग दौरे पर, संभाग के मंत्री और विधायकों का होगा सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत दुर्ग संभाग के सभी मंत्रियों और अविभाजित दुर्ग जिले के विधायकों का आज सम्मान किया जाएगा। दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की की युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
पढ़ें- रिटायरमेंट से 13 महीने पहले हटाए गए चीफ सेक्रेटरी अजय सिंह, सुनील क…
करीब 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पहले औदयोगिक क्षेत्र भिलाई हथखोज में उमदा चैक से तांदुला नहर तक नवनिर्मित सीमेंट कांक्रीट सडक का लोकार्पण करेंगे। वहीं औदयोगिक क्षेत्र में करीब साढे चार किलोमीटर तक बनने वाली सीमेंट कांक्रीट सडकों के निर्माण का भूमिपूजन करेंगे।
पढ़ें- रायपुर और दुर्ग आईजी समेत 6 आईपीएस अफसरों के तबादले.. देखिए सूची
साथ ही जिला उदयोग केंद्र दुर्ग के नवीन प्रस्तावित भवन का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद वे रविशंकर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे दिवंगत कांग्रेस नेता वासुदेव चंद्राकर और चंदूलाल चंद्राकर के निवास भी जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री का दुर्ग शहर में भ्रमण कार्यक्रम भी है जिसमे जगह जगह उनके स्वागत की भी तैयारी की जा रही है।

Facebook


