Nautapa Madhya Pradesh 2026 : आज से शुरू हुआ नौतपा का तांडव! पहले ही दिन 44 जिलों में भीषण हीटवेव की चेतावनी, इन 4 जगहों पर तो जारी हुआ ‘रेड अलर्ट’

मध्य प्रदेश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, जिसके साथ ही प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का दौर तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने 44 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है, जबकि निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। आने वाले चार दिन प्रदेशवासियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं।

Nautapa Madhya Pradesh 2026 : आज से शुरू हुआ नौतपा का तांडव! पहले ही दिन 44 जिलों में भीषण हीटवेव की चेतावनी, इन 4 जगहों पर तो जारी हुआ ‘रेड अलर्ट’

Nautapa Madhya Pradesh 2026 / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 25, 2026 / 10:40 am IST
Published Date: May 25, 2026 10:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में नौतपा शुरू होते ही 44 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी।
  • खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे, तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।
  • निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना में भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी।

भोपाल : Nautapa Madhya Pradesh 2026 :  मध्य प्रदेश में आज से नौतपा की शुरुआत हो रही है, जो प्रदेश को और अधिक तपाने वाला है। नौतपा के शुरू होते ही आने वाले 4 दिनों तक भीषण लू चलने के आसार जताए गए हैं। नौतपा के पहले ही दिन मौसम विभाग ने प्रदेश के 44 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

Khajuraho Highest Temperature खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म इलाके

नौतपा से पहले ही पूरे मध्य प्रदेश में तेज गर्मी का असर देखा जा रहा था। रविवार को प्रदेश में खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म इलाके रहे, जहां तापमान सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दतिया में 45 डिग्री, दमोह, सागर और सतना में 44.2 डिग्री, जबकि ग्वालियर में पारा 44.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इन ज़िलों में 45 डिग्री से ज्यादा है पारा

टीकमगढ़, शाजापुर, गुना, मुरैना, राजगढ़ और श्योरपुर में भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 42.7 डिग्री, जबलपुर में 43.3 डिग्री, उज्जैन में 41.5 डिग्री और इंदौर में तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

बता दें की निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल में भी भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है, जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा ऊपर जा सकता है। आने वाले 4 दिन प्रदेशवासियों के लिए बेहद भारी रहने वाले हैं।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.