सीएम आज कई जिलों के दौरे पर, इधर कांग्रेस सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर बीजेपी करेगी प्रदर्शन

सीएम आज कई जिलों के दौरे पर, इधर कांग्रेस सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर बीजेपी करेगी प्रदर्शन

सीएम आज कई जिलों के दौरे पर, इधर कांग्रेस सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर बीजेपी करेगी प्रदर्शन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: April 13, 2019 2:58 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं का ताबड़तोड़ प्रचार का दौर जारी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ उमरिया, देवसर, अनूपपुर और रीवा दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई चुनावी सभाएं करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह श्यामला हिल्स पर पत्रकारों से मिलेंगे उसके बाद प्रचार पर निकलेंगे।

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी आज तमिलनाडु और कर्नाटक में जनसभा को करेंगे संबोधित

वहीं पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन होगा। तो उधर मुरैना में भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के कार्यालय का उद्घाटन होगा, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी दोनों तिथि आज, जानें कब कौन सा व्रत

इसके साथ ही दतिया में आज राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पीताम्बरा पीठ आएंगी। और माता के दर्शन कर अपनी पार्टी के लिए जीत की दुआ मांगेंगी। और आखिर में साहित्य प्रेमियों के लिए सबसे अहम जानकारी है मशहूर हास्य कवि प्रदीप चौबे का ग्वालियर में अंतिम संस्कार होगा। शुक्रवार को चौबे ने लंबी बीमारी के बाद अपने घर में अंतिम सांस ली थी।


लेखक के बारे में