कलेक्टर की सराहनीय पहल निर्धन छात्रों के लिए शुरू की कोचिंग संस्था

Ads

कलेक्टर की सराहनीय पहल निर्धन छात्रों के लिए शुरू की कोचिंग संस्था

  •  
  • Publish Date - August 13, 2017 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

कोई क्लेक्टर, तो कोई साइंटिस्ट, कोई इंजीनियर तो कोई शिक्षक बनने का ख्वाब लिए अपने आने वाले कल की तस्वीर को गढ़ने में लगा हुआ है…ये सभी अभ्यार्थी या तो निर्धन हैं या फिर कॉम्पिटीशन एग्जाम में लिए कोचिंग संस्थानों की मोटी फीस देने में असमर्थ…लेकिन इनका सहारा बनी नरसिंहपुर कलेक्टर की एक पहल उड़ान….जी हां उड़ान नाम की कोचिंग संस्था इनके लिए किसी वरदान से कम नही जहां न केवल निर्धन होनहार छात्रों को स्वालंबी बनाने और उनके सुनहरे भविष्य का सपना साकार करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शित किया जा रहा है साथ ही उन्हें प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।

इस कोचिंग संस्थान की सबसे खास बात इसका पूरी तरह जनभागीदारी से चलाए जाना है… जहां विभिन्न कॉलेजों, संस्थानों के विद्वान समेत कलेक्टर समेत तमाम आला अधिकारी खुद समय निकाल कर अभ्यार्थियों को प्रशक्षित कर रहे हैं… कलेक्टर की इस सराहनीय मुहिम की तारीफ हर कोई कर रहा है…छात्र भी भविष्य को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।