Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: इन्हें रुका हुआ पैसा मिलेगा वापस, नौकरी-व्यापार में सफलता के योग…. जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Ads

Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: इन्हें रुका हुआ पैसा मिलेगा वापस, नौकरी-व्यापार में सफलता के योग.... जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 06:53 AM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 06:55 AM IST

Aaj Ka Rashifal 18 June 2026l/ image source: IBC24

Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। आज 18 जून दिन रविवार है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 18 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं,18 जून को किन राशि वालों को होगा लाभ और किनको बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026 भूमि भवन वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। कुछ भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ है। थोड़ा सा घर में नोक-झोंक हो सकता है, मन थोड़ा परेशान रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि
स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो गया। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा, निवेश के लिए अत्यंत शुभकारी समय। सब कुछ बहुत अच्छा है। आपकी प्रोफेशनल लाइफ इन दिनों बहुत अच्छी दिख रही है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। धन का आवक बढ़ रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति भी बहुत अच्छी है। और निवेश के लिए बड़ा उपयुक्त समय है। प्रेम के लिए अत्यंत शुभकारी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय, पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि
स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। निवेश करिए, बस थोड़ा सा जब तक केतु द्वितीय भाव में है, हर दिन आकलन करके। पीली वस्तु में या लाल वस्तु में या ग्रेन में, अन्न-पानी में निवेश करना आपके लिए उचित होगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि
स्वास्थ्य अच्छा चल रहा है, लेकिन सिरदर्द, आँखों में दर्द, हार्मोनल प्रॉब्लम मन को परेशान करेगी। बच्चों की शादी-ब्याह में खर्च होगा, जिससे कर्ज की स्थिति बन सकती है। थोड़ा सोच-समझकर निवेश करें। व्यापार में लाभ होगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि
रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज निवेश आंख बंद करें, आप फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी हुई है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि
स्वास्थ्य पहले से बेहतर चल रहा है, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। निवेश में धन कमाएंगे। मेडिसिन में निवेश करना या केमिकल में निवेश करना आपके लिए उचित होगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि
यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, चाहे नया प्रेम हो चाहे पुराना प्रेम हो। जीवनसाथी की स्थिति में बहुत अच्छी सुधार हो गई है, प्रेम पनप रहा है आपस में। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि
स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। चोट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। नए प्रेम को रोक के रखिए, पुराने में बने रहिए। ऑप्शन की तलाश में मत रहिए। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय रहेगा। नौकरी में तरक्की करेंगे। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि
अत्यंत शुभकारी समय। जीवनसाथी का सानिध्य मिल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो रही है। निवेश उचित रहेगा। हर लिहाज़ से यह अत्यंत शुभकारी समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि
परेशानी भरा समय है। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। विपरीतलिंगी संबंधों में थोड़ी सी भ्रामक स्थिति आएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। अभी निवेश न करें। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि
भावनाओं में बह के कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। लेखकों के लिए, कवियों के लिए, फिल्मकारों के लिए बहुत अच्छा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ है। आज आप निवेश करें। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

ये भी पढ़ें