रायपुर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, संक्रमितों में दो आरक्षक भी शामिल, बिलासपुर से 12 मरीज हुए स्वस्थ

रायपुर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, संक्रमितों में दो आरक्षक भी शामिल, बिलासपुर से 12 मरीज हुए स्वस्थ

रायपुर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, संक्रमितों में दो आरक्षक भी शामिल, बिलासपुर से 12 मरीज हुए स्वस्थ
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: June 8, 2020 2:04 pm IST

रायपुर। रायपुर में कोरोना संक्रमण के 4 नए मामले फिर से सामने आए हैं, पूर्व में संक्रमित मिले आरक्षक के परिजन समेत 2 और आरक्षक संक्रमित हुए हैं। इनके अलावा 1 अन्य युवक भी पॉजिटिव मिला है। वहीं बिलासपुर कोविड-19 अस्पताल से आज 12 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इन मरीजों में 7 बिलासपुर, 3 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और 2 कोरबा के मरीज शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: नक्सलियों को कारतूसों की सप्लाई करने के आरोप में दो जवान गिरफ्तार, …

बता दें कि इसके पहले आज अंबिकापुर कोविड अस्पताल से भी 3 मरीजों को स्वस्थ करके घर भेजा गया है। इस प्रकार आज प्रदेश में अब तक 15 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: क्वारंटाईन सेंटर्स में बच्चों के लिए खेल सामग्री और महिलाओं को गरिम…

वहीं बिलासपुर रेलवे अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में डेवलप करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर यह फैसला लिया गया है। संभागीय कोविड अस्पताल में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही, इसके चलते भी यह फैसला लिया गया है। वहीं विधायक शैलेष पांडेय ने आज रेलवे अस्पताल का दौरा किया है।

ये भी पढ़ें: अंबिकापुर अस्पताल से कोरोना के 3 मरीज हुए स्वस्थ, प्रदेश में अब तक …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com