होर्डिंग हटाने को लेकर हुए विवाद में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने, मंत्री प्रद्यूमन सिंह तोमर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ठनी

होर्डिंग हटाने को लेकर हुए विवाद में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने, मंत्री प्रद्यूमन सिंह तोमर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ठनी

होर्डिंग हटाने को लेकर हुए विवाद में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने, मंत्री प्रद्यूमन सिंह तोमर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ठनी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: September 16, 2020 10:11 am IST

ग्वालियर। ग्वालियर में आज होर्डिंग हटाने को लेकर हुए विवाद में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर माझी समाज के धरने पर पहुंचे हुए थे जहां मंत्री के सामने कांग्रेस नेता झंडा उठाकर होर्डिंग हटाने का विरोध कर रहे थे, जिसके बाद मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर प्रोटोकॉल तोड़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गए और जमकर फटकार लगाई।

ये भी पढ़ें:राज्यसभा में गूंजा एमपी में ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा, दिग्विजय सिंह बोलें- कोरोना मरीजों की हो रही मौत

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के चीफ कमलनाथ के दौरे से पहले ग्वालियर में कांग्रेस सड़को पर उतर आयी है। इसके पीछे वजह ये है कि कमलनाथ के स्वागत में लगे होर्डिंग को नगर निगम ने हटा दिया है। जिसके बाद गुस्साई कांग्रेस फूलबाग चौराहे पर जमकर हंगामा कर दिया है। साथ ही पूर्व मंत्री लाखन सिंह समेत कांग्रेसी सड़क पर धरने पर बैठ गए, और सिंधिया के खिलाफ नारेबाज़ी की।

ये भी पढ़ें: शिक्षकों के 14,580 पदों पर नियुक्ति आदेश स्कूल खुलन…

इस बीच जब सूबे के ऊर्जा मंत्री प्रघुमन सिंह तोमर फूलबाग चौराहे पर चले मांझी समाज के घरने पर पहुंचे तो उन्हें कांग्रेसियों ने घेर लिया। इस बीच मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता में जमकर झूमाझटकी हुई है तो वहीं मंत्री की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला फूंक दिया। वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेसी फूलबाग चौराहे पर जमा हुए, जहां पुलिस भी भारी फोर्स के साथ पहुंच गयी।

ये भी पढ़ें: बाबरी विध्वंस मामले में CBIअदालत 30 सितंबर को सुनाए…

आपको बता दें कि 18-19 सितंबर को पीसीसी चीफ कमलनाथ दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आ रहे है जिसको लेकर कांग्रेस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में कमलनाथ के होर्डिंग लगा दिये है। जिन्हें आज नगर निगम ने हटाया है जिसको लेकर ये विरोध हो रहा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com