कांग्रेस ने किसानों के बकाया बोनस पर मोदी सरकार को घेरा, भाजपा ने कहा गंगाजल की झूठी कसम खाने वाले मांगे मांफी

कांग्रेस ने किसानों के बकाया बोनस पर मोदी सरकार को घेरा, भाजपा ने कहा गंगाजल की झूठी कसम खाने वाले मांगे मांफी

कांग्रेस ने किसानों के बकाया बोनस पर मोदी सरकार को घेरा, भाजपा ने कहा गंगाजल की झूठी कसम खाने वाले मांगे मांफी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: May 27, 2020 2:07 pm IST

रायपुर। किसान न्याय योजना को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है । कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार के समय का किसानों का बकाया 2 साल का बोनस केंद्र सरकार से मांगा है । कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा दी जा रही किसान सम्मान निधि को किश्तों की जगह एकमुश्त 12 हजार रुपए देने की मांग की है । कांग्रेस का कहना हैं कि किसानों को बोनस देने वादा करके मुकरने वाली भाजपा को किसानों के हित के बारे में बात करने का अधिकार नहीं है ।

ये भी पढ़ें: 28 मई से ऑटो-टैक्सी चलाने की मिली अनुमति, सशर्त लोग जा सकेंगे एक से दूसरे जिले

वहीं कांग्रेस के द्वारा दो साल के बकाया बोनस मांगे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने हाथ में गंगा जल लेकर वादा किया था । उस समय पार्टी के अध्यक्ष आज मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आज मंत्री है । दोनों अपने जन घोषणा पत्र को देख लें ।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में स्थापित होंगे 3 नए BSL- II लैब, कोरोना जांच में आएगी …

उन्होंने ये भी कहा कि वे अपना वादा पूरा नहीं सकते तो जनता के सामने हाथ जोड़ कर मांफी मांग लें, गंगा जल का पानी वापस कर दें, कसम वापस कर दें और कहें कि हमने झूठी कसम खाई थी ।

ये भी पढ़ें: राजनांदगांव के किसानों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी 69 हजार रुप…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com