रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की सूची शनिवार को जारी कर दी गई है। अब एक हफ्ते बाद विधानसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सभी सीटों को लेकर चर्चा की गई है। जिन सीटों पर सिंगल नाए आए है उनकी पहली लिस्ट एक हफ्ते में जारी किए जाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया जारी है। प्रदेश चुनाव कमेटी की बैठक हो चुकी है। ब्लाक और जिला कमेटी से सिफारिश के साथ बूथ अध्यक्षों से राय ले ली गई है। स्क्रीनिंग कमेटी की पहले दौर की बैठक भी हो गई है।
यह भी पढ़ें : मूक बधिर हॉस्टल में लड़की-लड़कों से ज्यादती का आरोप, संचालक और साथी गिरफ्तार
इसी सिलसिले में स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भुवनेश्वर कालिता रविवार सुबह 11 बजे रायपुर पहुंच रहे हैं। कालिता राजीव भवन में प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों से चर्चा करेंगे। दोपहर 3 बजे मोर्चा संगठनों के प्रदेश प्रमुखों से वन टू वन चर्चा करेंगे। इसके बाद 5 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी वे चर्चा करेंगे।
वेब डेस्क, IBC24