रायपुर। देशभर भर में 9 अप्रैल को सभी कांग्रेसी एक दिनी उपवास रखेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे की रक्षा के लिए एक दिनी उपवास रखने का निर्देश जारी किया है. राहुल गांधी के मुताबिक देश में शांति और परस्पर सद्भाव बनाए रखने की जवाबदारी कांग्रेसियों की है।
ये भी पढ़ें- अमित शाह ने की सांप, बिल्ली-नेवले से विपक्ष की तुलना, मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता
ये भी पढ़ें- रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक, चीनी भाषा में लिखा है शब्द
राहुल गांधी ने भारत बंद के दौरान हुई हिंसा की घटनाओं को दुखद बताते हुए, बीजेपी सरकार पर इसे रोकने के लिए कोई ठोस उपाए नहीं करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश में शांति और आपसी सद्भाव बनाये रखने की जिम्मेदारी सभी कांग्रेसजनों पर है।
ये भी पढ़ें- राहुल ने फिल्मी अंदाज में शिवराज को घेरा… बाबा कहते थे बड़ा नाम करूंगा
छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस जन 9 अप्रैल सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों में देश में सामाजिक समरसता एकता और भाईचारे की रक्षा के लिये 1 दिवसीय उपवास रखेंगे।
वेब डेस्क, IBC24