कांग्रेस ने बनाया पूर्व मंत्रियों को निगम चुनाव का प्रभारी, लखन घनघोरिया होंगे भोपाल नगर निगम चुनाव प्रभारी 

कांग्रेस ने बनाया पूर्व मंत्रियों को निगम चुनाव का प्रभारी, लखन घनघोरिया होंगे भोपाल नगर निगम चुनाव प्रभारी 

कांग्रेस ने बनाया पूर्व मंत्रियों को निगम चुनाव का प्रभारी, लखन घनघोरिया होंगे भोपाल नगर निगम चुनाव प्रभारी 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: December 14, 2020 8:07 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब निगम चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है, राजनीतिक दलों ने निगम चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने पूर्व मंत्रियों को निगम चुनाव का प्रभारी बनाया है। ये चुनाव प्रभारी ही चुनाव का संचालन करेंगे। कांग्रेस ने लखन घनघोरिया को भोपाल नगर निगम का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता के पुत्र पर चाकू से हमला, कार सवार आधा दर्जन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

मध्यप्रदेश में अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। महापौर के टिकट के लिए दिग्गज नेता अपना-अपना दांव लगा रहे हैं। भोपाल महापौर की सीट ओबीसी वर्ग में महिला के लिए आरक्षित होने के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस में दावेदारों को लेकर चर्चाओं के दौर तेज हो गए हैं। हालांकि दोनों पार्टियों में ओबीसी महिला के लिए ऐसे चर्चित चेहरे हैं जो पहले भी महापौर रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: BJP का मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में CM शिवराज बोले-…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com