कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस की पिक्चर अभी बाकी है इसलिए आने वाली पिक्चर देखो’

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा, 'कांग्रेस की पिक्चर अभी बाकी है इसलिए आने वाली पिक्चर देखो'

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस की पिक्चर अभी बाकी है इसलिए आने वाली पिक्चर देखो’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: March 15, 2020 5:48 pm IST

गुना। आज चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह गुना पहुंचे जहां उन्होंने सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद गुना के निराश कांग्रेसी नेताओं में नया जोश भरा। साथ ही कमलनाथ सरकार को मजबूत बताते हुए उन्होंने कहा कि हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं और फ्लोर टेस्ट में सरकार पास भी होगी। लेकिन जिस तरह से विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया है यह तरीका गलत है।

ये भी पढ़ें: भाजपा के 9 विधायक कर सकते हैं कांग्रेस के पक्ष में वोट, सीएम कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पंकज शर्मा …

उन्होने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता टाइगर है और सिंधिया के कांग्रेस से बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस और मजबूत हुई है। कांग्रेस की पिक्चर अभी बाकी है इसलिए आने वाली पिक्चर देखो। कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त का काम नहीं करती, क्योंकि जो विधायक होता है वह सिर्फ विधायक ही नहीं क्षेत्र के ढाई लाख लोगों की भावनाएं होता है।

ये भी पढ़ें: जेलों में बंद कैदियों से नही मिल पाएंगे परिजन, राशन कार्डधारियों को…

वहीं जो विधायक और मंत्री सुरक्षा की मांग कर रहे हैं उन्हें लेकर भी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जहां विधायकों और मंत्रियों को चुना गया वहां उन्हें कोई खतरा नहीं है। यह तो एक राजनीतिक माहौल बनाने के लिए किया जा रहा है। अगर इतना ही डर लग रहा है तो मंत्री और विधायक जनता की सेवा क्या करेंगे?

ये भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: भीमा मंडावी के लिए नही छबिन्द्र कर्मा के लिए नक्सलियों…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com