कांग्रेस विधायक बोले’शराब दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां’, मुख्य सचिव से किया पुनर्विचार का निवेदन

कांग्रेस विधायक बोले'शराब दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां', मुख्य सचिव से किया पुनर्विचार का निवेदन

कांग्रेस विधायक बोले’शराब दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां’, मुख्य सचिव से किया पुनर्विचार का निवेदन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: May 5, 2020 9:50 am IST

बिलासपुर। बिलासपुर से कांग्रेस विधायक शैलेष पांडेय का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होने प्रदेश में शराब बिक्री पर अपनी बात रखी है। विधायक ने कहा कि कोरोना संकट काल में जिस तरह से शराब दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी हैं, लोगों ने नियम तोड़ा है, वो चिंताजनक है।

ये भी पढ़ें:रायपुर के 6 जगह कंटेनमेंट जोन घोषित, यहां सभी दुकानें रहेंगी बंद, लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी

विधायक शैलेष पांडेय ने आगे कहा कि मुख्य सचिव आरपी मंडल से चर्चा कर इस मुद्दे पर पुनर्विचार का निवेदन किया है, शराब दुकान खोलने के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए। जिससे कि कोरोना संक्रमण को रोके रखने में मदद मिले।

ये भी पढ़ें: ऐंदल सिंह कंषाना ने CM शिवराज सिंह से की मुलाकात, कहा- उम्मीद है मं…

बता दें कि प्रदेश में बीते सोमवार 4 मई से शराब दुकानों को खोल दिया गया है, तमाम इंतजामों के बाद भी शराब लेने की होड़ में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई। लंबी लंबी लाइनें देखी गईं। लोगों को कंट्रोल करने में भी पुलिस को मशक्कत करते देखा गया।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल कर रहे विभिन्न विभागों के कार्य की समीक्षा, वरिष्ठ …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com