कांग्रेस सांसद राजीव सातव का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शोक व्यक्त, बोले- कांग्रेस पार्टी ने एक मजबूत स्तम्भ खोया

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शोक व्यक्त, बोले- कांग्रेस पार्टी ने एक मजबूत स्तम्भ खोया

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शोक व्यक्त, बोले- कांग्रेस पार्टी ने एक मजबूत स्तम्भ खोया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: May 16, 2021 5:32 am IST

पुणे। कांग्रेस सांसद राजीव सातव का रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले ही वह कोविड से उबर गए थे, बाद में एक नया वायरल संक्रमण हो गया था और उनकी हालत गंभीर थी। सातव ( उम्र 46) की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था, उनका जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। कांग्रेस के तमाम नेता उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

read more: निजी कर्मचारियों की मौत पर मिलेंगे 7 लाख, देश के सभी राज्यों के प्राइवेट कर्मियों को होगा फायदा.. केंद्र सरकार ने दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर दुख जाहिर किया है, उन्होंने लिखा ‘भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजीव सातव के निधन की खबर से बेहद आहत हूँ। आज कांग्रेस पार्टी ने एक मजबूत स्तम्भ खोया है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को हिम्मत दें।

read more: गाजा में इजराइल ने मचाया गदर.. दागी कई मिसाइलें, अल…

वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मुझे अपने दोस्त राजीव सातव के खोने का बहुत दुख है, वह विशाल क्षमता वाले नेता थे जिन्होंने कांग्रेस के आदर्शों को असली रूप दिया। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है, उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना और प्यार।”


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com