राजनांदगांव नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, हेमा देशमुख बनी महापौर, हरिनारायण पप्पू धकेता बने सभापति

राजनांदगांव नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, हेमा देशमुख बनी महापौर, हरिनारायण पप्पू धकेता बने सभापति

राजनांदगांव नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, हेमा देशमुख बनी महापौर, हरिनारायण पप्पू धकेता बने सभापति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: January 3, 2020 11:41 am IST

राजनांदगांव। नगर निगम में महापौर व सभापति के लिए डाले गए वोटों की गिनती के बाद नगर निगम में कांग्रेस की हेमा देशमुख महापौर बन गई हैं। यहां 51 वोट डाले गए थे, जिसमें कांग्रेस से उम्मीदवार हेमा देशमुख को 31 वोट मिले हैं। 

ये भी पढ़ें: गरजे गृह मंत्री शाह , बोले- राहुल बाबा CAA कानून नहीं पढ़ें है तो मैं इटैलियन…

वहीं भाजपा से उम्मीदवार शोभा सोनी को 20 वोट मिले हैं, महापौर पद पर हेमा देशमुख विजयी हुई हैं, हलांकि यहां अभी अधिकारिक घोषणा बाकी हैं। वहीं कांग्रेस के ही हरिनारायण पप्पू धकेता सभापति पद पर विजयी घोषित हुए हैंं 

ये भी पढ़ें: ‘आप भारत के प्रधानमंत्री हैं या पाकिस्तान के एंबेसडर’, ममता बनर्जी …

बता दें कि यहां बीजेपी के 21 पार्षद जीते थे, यहां एक बीजेपी पार्षद ने क्रास वोटिंग की है, ऐसा माना जा रहा है। इसके पहले यहां बीजेपी की मेयर थी। राजनांदगांव नगर निगम की प्रथम सभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया, इसमें महापौर का चयन किया गया। संख्या के हिसाब से निगम में कांग्रेस के 22, भाजपा के 21 और निर्दलीय पार्षदों की संख्या 8 थी। इस तरह से 51 पार्षदों वाले निगम में बहुमत के लिए 26 पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी। इनमें से सभी आठ निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस का साथ दिया है।

ये भी पढ़ें: कोटा में शिशुओं की मौत का मामला, मंत्री स्मृति ईरानी ने सीएम गहलोत …

निगम की पहली सभा में नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ, इस दौरान मंत्री और राजनांदगांव जिला के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश महामंत्री गिरीश देवांगन के साथ करुणा शुक्ला उपस्थित रही।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com