शिक्षाकर्मियों की मांग के समर्थन में कांग्रेस, सरकारी शिक्षक के समान वेतन-भत्तों व सुविधाओं की वकालत
शिक्षाकर्मियों की मांग के समर्थन में कांग्रेस, सरकारी शिक्षक के समान वेतन-भत्तों व सुविधाओं की वकालत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों के समर्थन में कांग्रेस सामने आ गई है। सोमवार को होने वाली मंत्रीमंडल की बैठक से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि शिक्षा कर्मियों की मांगें वाजिब है। उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। शिक्षाकर्मियों की मांग पूरा करने में उनके हितों के साथ-साथ, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का ध्यान रखा जाना चाहिए ताकि शिक्षाकर्मियों का संघर्ष सही अर्थों में सार्थक हो।
ये भी पढ़ें- कुप्रथा की जकड़ में महिलाओं की आजादी, मासिक होने पर झोपड़ी में गुजारना पड़ता है वक्त
उन्होंने कहा है कि 10 वर्ष में एक क्रमोन्नति होनी चाहिए और मंत्रीमंडल के निर्णय में क्रमोन्नति की पात्रता रखने वाले सभी लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए। संविलियन की मांग पूरा करने का अर्थ उन्हें शासकीय शिक्षक बनाकर उनके समकक्ष वेतन भत्ते और सुविधाओं की मांग को पूरा करना है। 2005 के पहले के शिक्षाकर्मियों की जीपीएफ कटौती, शिक्षाकर्मी वर्ग तीन के समुचित वेतनमान, क्रमोन्नति और प्राचार्य के पद पर पर पदोन्नति, अंशदायी पेंशन योजना और सबको सातवां वेतनमान सहित शिक्षाकर्मियों की सभी मांगों को पूरा करने की है।
वेब डेस्क IBC 24

Facebook


