Asian Games 2026: एक ही दिन में भारत के नाम दो गोल्ड, महिलाओं के बाद पुरुष टीम ने भी कबड्डी में किया कमाल, ईरान को हराकर अपने नाम किया मेडल
Asian Games 2026: 2026 एशियाई खेलों में भारत को कबड्डी में दूसरा गोल्ड मिला। पुरुष कबड्डी टीम ने फ़ाइनल मुकाबले में ईरान को 40-34 से हरा दिया।
Asian Games 2026/Image Credit: X Handle
- 2026 एशियाई खेलों में भारत को कबड्डी में दूसरा गोल्ड मिला।
- पुरुष कबड्डी टीम ने फ़ाइनल मुकाबले में ईरान को 40-34 से हरा दिया।
- इससे पहले भारत की महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया था।
Asian Games 2026: नई दिल्ली: शनिवार का दिन एशियाई खेलों में भारत के लिए बेहद खास साबित हुआ। ऐसा इसलिए क्योंकि, 2026 एशियाई खेलों में भारत को कबड्डी में दूसरा गोल्ड मिला। भारतीय महिला टीम के बाद पुरुष कबड्डी टीम ने फ़ाइनल मुकाबले में ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पहले हाफ में ईरान ने बढ़त हासिल कर ली थी। फिर दूसरे हाफ में टीम इंडिया की तरफ से शानदार वापसी देखने को मिली। एक वक्त पर भारत ने ईरान को ऑलआउट भी कर दिया था। इसके बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पहले हाफ यानी शुरुआती 20 मिनट में ईरान ने 18-17 से बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने 23-16 का स्कोर करके मैच अपने नाम कर लिया। अंतिम हाफ में ऑलआउट होने के बाद ईरान की टीम दबाव में दिखाई दी। भारत ने इसी का फायदा उठाते हुए कमाल किया। इस हाफ में भारत की तरफ से शानदार डिफेंस देखने को मिला।
एशियन गेम्स में भारत को मिला चौथा गोल्ड
पुरुष टीम की जीत के साथ ही यह एशियन गेम्स में भारत के लिए चौथा गोल्ड रहा। सबसे पहला गोल्ड महिला क्रिकेट टीम ने जीता था। (Asian Games 2026) इसके बाद शूटिंग मिक्स्ड टीम और कबड्डी की महिला व पुरुष टीमों ने गोल्ड जीता।
महिला टीम ने भी ईरान को हराकर जीता गोल्ड
Asian Games 2026: इससे पहले दिन में भारत की महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। शुरुआत में दोनों ही टीमें एक दूसरे पर हावी दिखीं, लेकिन अंत में भारत ने कमाल किया।
भारत के खाते में अब तक 28 मेडल
चौथे गोल्ड के साथ भारत के पास कुल 28 मेडल हो गए हैं। गोल्ड जीतने के साथ भारत मेडल टैली में 10वें पायदान पर पहुंच गया है। (Asian Games 2026) 4 गोल्ड के अलावा 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज हैं। पिछले यानी 2023 के एशियाई खेलों में भारतीय दल ने कुल 107 मेडल जीते थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भारत अपना रिकॉर्ड तोड़ पाता है या नहीं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Asian Games 2026 India Gold Medal: एशियन गेम्स में महिला कबड्डी ने जीता गोल्ड मेडल.. इस टीम में कोरबा की बेटी संजू भी, CM साय ने खुद ही किया कॉल
- CM Yogi Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी, फिरोजाबाद के ODOP ग्लासवर्क से निर्मित गणेश प्रतिमा की भेंट
- TS Singh Deo’s statement on the Jhiram Ghati verdict: ‘जिन दस लोगों को दोषी ठहराया गया, वे असल में ग्रामीण थे’, झीरम कांड पर पूर्व डिप्टी सीएम का बड़ा दावा

Facebook


