Sarkari Patta Distribution News: बड़ी खबर!.. CM इसी महीने करेंगे जमीन पट्टे का वितरण.. अब पूरा होगा अपने घर का सपना, इतने हजार परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक़
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 30 सितंबर को विजयवाड़ा में 24,042 परिवारों को जमीन के पट्टे वितरित करेंगे। ‘पेदलाकु पट्टाभिषेकम’ कार्यक्रम के तहत 616.56 एकड़ जमीन का नियमितीकरण किया जाएगा।
Sarkari Patta Distributiont in Andhra Pradesh || Image- IBC24 News File
- 30 सितंबर को पट्टे वितरित करेंगे सीएम नायडू
- 24,042 परिवारों को मिलेगा जमीन मालिकाना हक
- 616.56 एकड़ जमीन का होगा नियमितीकरण
Sarkari Patta Distribution in Andhra Pradesh: अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 30 सितंबर को विजयवाड़ा में 24,057 परिवारों को मकान नियमितीकरण के पट्टे वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम “पेदलाकु पट्टाभिषेकम” योजना के तहत आयोजित किया जाएगा। इसके जरिए दशकों पुराने एनटीआर हाउस साइट पट्टों से जुड़े लाभार्थियों को उनकी संपत्तियों पर पूर्ण मालिकाना हक देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सरकार के अनुसार, विजयवाड़ा में करीब 617 एकड़ जमीन का नियमितीकरण किया जाएगा। यह लगभग 29.86 लाख वर्ग गज के बराबर है। जमीन की बाजार कीमत करीब 24,297 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नियमितीकरण के दायरे में आने वाली जमीन का अनुमानित मूल्य करीब 9,800 करोड़ रुपये बताया गया है।
दशकों पुरानी समस्या का होगा समाधान
Sarkari Patta Distribution in Andhra Pradesh: सरकार के अनुसार, एनटीआर के समय जारी किए गए पुराने हाउस साइट पट्टों पर बने मकानों को नियमित कर लाभार्थियों को कानूनी अधिकार दिए जाएंगे। विजयवाड़ा में कई परिवार लंबे समय से अपने घरों पर स्थायी मालिकाना हक की मांग कर रहे थे। खासकर शहर के तीन विधानसभा क्षेत्रों के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की यह मांग लंबे समय से बनी हुई थी।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायडू ने विशाखापत्तनम में 28,445 परिवारों को हाउस साइट के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज वितरित किए थे। वहां 399 एकड़ जमीन का नियमितीकरण किया गया था, जिसकी पंजीकरण कीमत करीब 8,874 करोड़ रुपये बताई गई थी।
आठ विधानसभा क्षेत्रों के परिवारों को फायदा
Sarkari Patta Distribution in Andhra Pradesh: विजयवाड़ा में होने वाले पट्टा वितरण से विजयवाड़ा ईस्ट, विजयवाड़ा वेस्ट, विजयवाड़ा सेंट्रल, गन्नावरम, जग्गय्यापेट, मायलावरम, नंदीगामा और तिरुवूर विधानसभा क्षेत्रों के लाभार्थियों को फायदा मिलेगा। यह प्रक्रिया एनटीआर और कृष्णा जिलों के 15 मंडलों तक फैली है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
लाभार्थियों में 12,093 बीसी, 6,130 ओसी, 4,546 एससी, 955 मुस्लिम बीसी और 333 एसटी परिवार शामिल बताए गए हैं। सरकार का कहना है कि नियमितीकरण के बाद इन परिवारों को अपने मकानों और जमीन पर कानूनी सुरक्षा मिलेगी। वहीं, स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार पहले चरण में 24,042 लाभार्थियों को पट्टे देने की जानकारी भी दी गई है।
Amaravati: Chief Minister #NChandrababuNaidu will distribute house regularisation pattas to 24,057 families in #Vijayawada on September 30 providing full ownership rights to beneficiaries of decades-old NTR house sites under Pedalaku Pattabhishekam programme.…
— Deccan Chronicle (@DeccanChronicle) September 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी
किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित

Facebook


