कांग्रेस ने होर्डिंग लगाकर की शिवराज के 13 साल और कमलनाथ के 8 महीने के कार्यकाल की तुलना, इधर जानिए पूर्व मंत्री का जवाब

Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: August 16, 2019 6:31 am IST

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के 13 साल के कार्यकाल और कमलनाथ सरकार के 8 महीने के कामों की तुलना कांग्रेस ने होर्डिंग के जरिए की है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे होडिंग में दोनों सीएम के कार्यकाल की तुलना 6 बिंदुओं के आधार पर की गई है। इधर होर्डिंग लगने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

ये भी पढ़ें: अब पू्र्व मंत्री ने भी पंडित नेहरू पर उठाया सवाल, कहा- ‘परिवार को स्थापित करने के लिए गलत फैसले 

कांग्रेस के होर्डिंग पर पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने हमला बोलते हुए कहा है कि जो हकीकत नहीं है, उसका पोस्टर में जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि ये आम बात है कि जो नहीं किया जाता है, उसी को बयां करना पड़ता है। अब प्रदेश सरकार ने 8 महीने में कुछ किया ही नहीं है तो जनता को जवाब देने के लिए ऐेसे होडिंग लगाना पड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: आंतकी संगठन ने आर्टिकल 370 हटने पर कश्मीर में जिहाद की दी धमकी, कहा 

वहीं सारंग ने पंडित नेहरू के कामकाज पर सवाल उठाया है। विश्वास सारंग ने कहा कि ‘नेहरू सरकार की नीतियों के चलते आज देश में आतंकवाद पनपा है। साथ ही कहा कि नेहरूजी ने खुद और परिवार को स्थापित करने के लिए गलत फैसले लिए थे’।

लेखक के बारे में