‘नोटिस उसी पते पर गई जो पता आवेदन में आपने दिया’, ऋचा जोगी जाति मसले पर कांग्रेस का जवाब

Ads

'नोटिस उसी पते पर गई जो पता आवेदन में आपने दिया', ऋचा जोगी जाति मसले पर कांग्रेस का जवाब

  •  
  • Publish Date - October 9, 2020 / 08:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

रायपुर। जाति का ‘जिन्न’ जोगी परिवार का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। ऋचा जोगी की जाति मसले पर कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने अमित जोगी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर मुंगेली कलेक्टर के नोटिस को वाजिब ठहराया है।

पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: 7 और कोकीन पैडलर्स गिरफ्तार, पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा

पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: गांजा पीने के लिए सरेआम बिकने वाले पेपर रोल पर 

आरपी सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘अमित बाबू आपकी पत्नी ऋचा जोगी उर्फ ऋचा रूपाली साधु ने अपने आवेदन में कहीं भी आधार कार्ड का उल्लेख ही नहीं किया है तो फिर भला मुंगेली कलेक्टर को आकाशवाणी तो होगी नहीं! आधार कार्ड का जिक्र आवेदन में नहीं किया गया है। यही शिकायत तो संत कुमार नेताम ने भी की है’।

पढ़ें- भिलाई के निप्रा स्टील कंपनी में धमाका, हादसे की चपेट में आए एक वेल्…

पढ़ें- राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समिति की आज अहम बैठक, पीएल पुनिया भी ह…

आरपी सिंह ने आगे ट्वीट में लिखा है कि ‘अमित बाबू आपकी पत्नी गुमशुदा है या फरार बेहतर आप ही बता सकते हैं। जहां तक नोटिस की बात है तो नोटिस उसी अस्थायी और स्थायी पते पर भेजी गई है जो ऋचा रुपाली साधू ने अपने आवेदन में लिखा है। झूठ फैलाने से पहले आवेदन की कॉपी पढ़ लीजिए,और कितना झूठ बोलेंगे आप ?