Reported By: Star Jain
,Dr. Salim Raj On Charandas Mahant/Image Credit: IBC24.in
Dr. Salim Raj On Charandas Mahant: रायपुर: खान सर को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने एक बयान दिया है। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने अपने बयान में कहा कि, खान सर मुसलमान है इसलिए उनके ऊपर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, भारत सरकार ने बहुत गलत किया है। (Dr. Salim Raj On Charandas Mahant) चरणदास महंत ने अपने में आगे कहा कि, खान सर गरीबों को कम पैसों में पढ़ाते हैं और वो देश की सेवा में लगे हुए हैं। चरणदास महंत के इस बयान पर भाजपा नेता डॉ सलीम राज ने पलटवार किया है।
Dr. Salim Raj On Charandas Mahant: खान सर के पक्ष में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के बयान पर भाजपा नेता डॉ सलीम राज ने पलटवार करते हुए कहा कि, महंत का बयान हास्यास्पद है। राहुल गांधी और कांग्रेस के बड़े नेताओं को खुश करने के लिए चरणदास महंत ने ऐसा बयान दिया है। खान सर ने कानून का उल्लंघन किया है, इसलिए उनपर करवाई हुई है। (Dr. Salim Raj On Charandas Mahant) कानून से ऊपर कोई नहीं है इस मामले में मुसलमान और भाजपा को घसीटना सही नहीं है।
इन्हे भी पढ़ें:-