रमन के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, ‘बीजेपी कार्यकाल में सैकड़ों किसानों ने की आत्महत्या’

रमन के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, 'बीजेपी कार्यकाल में सैकड़ों किसानों ने की आत्महत्या'

रमन के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, ‘बीजेपी कार्यकाल में सैकड़ों किसानों ने की आत्महत्या’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: August 22, 2020 9:29 am IST

रायपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। रमन ने सभी जिलों राजीव भवन के भूमिपूजन को लेकर सरकार को घेरा है। पूर्व सीएम की माने तो कांग्रेस ने राहुल गांधी को धोखे में रखकर भूमिपूजन कराया है। भवन निर्माण के लिए आबंटित जमीनों पर विवाद है। कवर्धा, बिलासपुर समेत कई जिलों की जमीन विवादति हैं। 

पढ़ें- सुशांत के कुक नीरज से CBI ने की 5 घंटे तक पूछताछ, 14 जून को फ्लैट की घटना की एक-एक बात.. जानिए 

रमन की माने तो कांग्रेस और सरकार आत्ममुग्धता की शिकार हो गई है। कांग्रेस जनता के साथ-साथ अपने आलाकमान को धोखा दे रही है। 
रमन ने आगे कहा कि कांग्रेस अपने ही महापुरुषों का अपमान कर रही है।

पढ़ें- पंजाब के तरनतारन में BSF ने 5 घुसपैठियों को किया ढेर, राइफल और पिस्टल बरामद

रमन के आरोपों कांग्रेस नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि रमन के बयान से मालूम हुआ वे आत्मा-परमात्मा पर विश्वास करते हैं। जीरम के शहीदों की आत्माएं क्या सोचती होगी। रमन सिंह ने हमेशा जीरम की जांच को बाधित किया। 15 साल के शासन में सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या की। नसबंदीकांड को लेकर भी कांग्रेस नेता ने रमन पर पलटवार किया है। 


लेखक के बारे में