डॉ.रमन सिंह पंद्रह साल मुख्यमंत्री रहे हैं और कितनी सहायता राशि दी खुलासा करें-विकास तिवारी

डॉ.रमन सिंह पंद्रह साल मुख्यमंत्री रहे हैं और कितनी सहायता राशि दी खुलासा करें-विकास तिवारी

डॉ.रमन सिंह पंद्रह साल मुख्यमंत्री रहे हैं और कितनी सहायता राशि दी खुलासा करें-विकास तिवारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: April 15, 2020 8:07 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के करीब एक लाख मजदूर 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे हुये हैं जिनमें उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु,उत्तराखंड,दिल्ली,जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश में ज्यादा मजदूर फॅसे है। इनमें से अधिकतर राज्यों में भाजपा की ही सरकारें हैं। ऐसे में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को चाहिए कि वे तत्काल पीएम से कहकर इन मजदूरों की मदद कराएं।

ये भीे पढ़ें: इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 117 नए मरीज, जिले में कुल संख्या हुई 544

प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार मजदूरों के सदा संपर्क में है और हजारों मजदूरों को चिन्हित कर उनको भोजन राशन एवं पैसों की व्यवस्था करवा रही है।

ये भीे पढ़ें: मंत्री कवासी लखमा ने सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र, उद्योग जगत को विशेष राहत पैकेज देने का किया अन…

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की चिंता जायज ठहराते हुये उन्होने कहा कि केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार है और लगातार पीएम केयर में हजारों करोड़ दान राशि प्राप्त हो रही है, ऐसे में दिल्ली से ही तत्काल छत्तीसगढ़ राज्य के एक लाख मजदूर जो 15 राज्यों में फॅसे हैं उनके जनधन खातो में तत्काल दस हजार रुपयों की सहायता राशि ट्रांसफर करवाना चाहिये और उन राज्यो में भाजपा की ही सरकार है और डॉ रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे बड़े पद में विद्यमान है।

ये भीे पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कोरोना सैंपल की जांच के लिए अब पूल टेस्टिंग, जर्मनी- …

इसके साथ ही उन्होने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जो खुद राजनांदगांव से विधायक है और लगातार पंद्रह सालो से प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं उनकी जवाबदारी ज्यादा बनती है कि वो अधिक से अधिक राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करें। विकास तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री से आह्वान किया है कि COVID 19 संक्रमण के महामारी के समय राजनीति से ऊपर उठकर अपनी शक्तियों का प्रयोग करके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहकर विभिन्न प्रदेशों में फॅसे एक लाख से अधिक छत्तीसगढ़ राज्य के मजदूरों के हित में कार्य करें।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com