माहरा समाज लाठीचार्ज के पीछे बता रहे भाजपा नेता की साजिश 

माहरा समाज लाठीचार्ज के पीछे बता रहे भाजपा नेता की साजिश 

माहरा समाज लाठीचार्ज के पीछे बता रहे भाजपा नेता की साजिश 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: May 28, 2017 1:29 pm IST

 

जगदलपुर के आसना में माहरा समाज के प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी और पुलिस लाठीचार्ज के पीछे माहरा समाज के पदाधिकारी भाजपा नेता केदार कश्यप की साजिश बता रहे हैं, माहरा समाज ने कहा है, कि उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी नहीं की है, पर केदार कश्यप के इशारे पर उन पर लाठीचार्ज किया गया और माहरा समाज के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की गई, समाज के लोगों ने कहा है, कि अनुसूचित जनजाति में शामिल होने की उनकी मांग लगातार जारी रहेगी और आगे भी प्रदर्शन करते रहेंगे…माहरा समाज के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है, कि आसना में उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज केदार कश्यप के कहने पर हुआ और उनके समाज के लोगों को प्रताड़ित किया गया, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चक्काजाम कर प्रदर्शन करने वाले महाराज समाज के 8 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआरआई दर्ज किया है। 

 


लेखक के बारे में