पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, परिवार ने कहा-मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से उठाया ये कदम
पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, परिवार ने कहा-मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से उठाया ये कदम
खरगोन । मप्र के खरगोन जिले के गोलवाडी निवासी एक पुलिस आरक्षक ने कसरावद थाना क्षेत्र स्थित माकडखेडा के नर्मदा पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक किशोर मंडलोई बडवानी जिले के राजपुर थाने में पदस्थ था। लेकिन साथी आरक्षक बता रहे हैं कि वह करीब एक साल से गैरहाजिर चल रहा था।
ये भी पहुंचे –मप्र के वित्त मंत्री तरूण भनोत ने भूपेश बघेल को लिखा पत्र, जानिए किस बात के लिए मांगी सहमति
घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते ही उसने यह कदम उठाया है। कसरावद पुलिस को जानकारी मिली थी कि माकडखेडा स्थित नर्मदा पुल पर एक बाईक सवार युवक द्वारा अपनी बाईक को पुल पर खडी कर अचानक पुल से छलांग लगा दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से युवक की लाश बहार निकाली गई। तब उसकी पहचान पुलिस आरक्षक किशोर मंडलोई के रूप में की गई। फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Facebook


