नया रायपुर घूमने गई युवती से PCR वैन के सिपाही ने किया रेप

नया रायपुर घूमने गई युवती से PCR वैन के सिपाही ने किया रेप

नया रायपुर घूमने गई युवती से PCR वैन के सिपाही ने किया रेप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: December 11, 2017 3:49 am IST

रायपुर। नया रायपुर घूमने गई एक युवती से पीसीआर वैन के एक सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. युवती ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. युवती के मुताबिक 7 दिसंबर को वो अपने एक दोस्त के साथ नया रायपुर घूमने गई हुई थी. 

ये भी पढ़ें- बच्ची को थाने ले गए स्कूल वाले, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान !

 

इस दौरान गश्त कर रहे पीसीआर वैन के एक सिपाही ने उसे डराया धमकाया और फिर उसकी अस्मत लूट ली. आपको बतातें ये विधानसभा थाना क्षेत्र का मामला है. पुलिस आरोपी जवान को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. 

 

ये भी पढ़ें- फ्लाइट में हुई छेड़खानी का वीडियो शेयर कर रोने लगी दंगल गर्ल “जायरा वसीम”

वारदात 7 दिसंबर की शाम का है. जब 20 वर्षीय युवती अपने एक दोस्त के साथ विधानसभा इलाके में घूमने गई थी। दोनों एक सुनसान जगह पर बैठे हुए थे। जहां पीसीआर के दो सिपाही पहुंचे। वे दोनों को धमकाने लगे। एक सिपाही युवक को पकड़कर थाने ले गया। इसी दौरान दूसरा सिपाही युवती से बात करने लगा।

इसी दौरान उसने युवती को धमकी दी कि वह उसके माता-पिता को बुलायेगा। इसके बाद उसने धमकी देकर दुष्कर्म किया । रविवार को युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत की । पुलिस ने जांच में सही पाए सिपाही को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में