प्रदेश में डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल जारी, जानिए प्रमुख शहरों के अस्पतालों की स्थिति

प्रदेश में डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल जारी, जानिए प्रमुख शहरों के अस्पतालों की स्थिति

प्रदेश में डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल जारी, जानिए प्रमुख शहरों के अस्पतालों की स्थिति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: June 17, 2019 4:01 am IST

जबलपुर। पश्चिम बंगाल में हुए डॉक्टरों पर हमले विरोध में आज भी देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। जबलपुर में आज डॉक्टर 24 घंटे तक हड़ताल पर रहेगें। इस हड़ताल की अगुवाई आईएमए कर रहा है। हड़ताल के दौरान NSCB मेडिकल अस्पताल में सिर्फ आकस्मिक सेवाएं चालू रहेगी, वहीं जिला अस्पताल समेत सभी शासकीय एवं निजी अस्पताल आंदोलन का समर्थन देंगे।

ये भी पढ़ें: रेत खदान पर देर रात फायरिंग, दहशत में ग्रामीण, पुलिस को दी घटना की जानकारी

इधर ग्वालियर में भी आज IMA के समर्थन में GRMC मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की हड़ताल पर रहेंगे। इसके साथ ही जयारोग्य अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हुई है, बता दे कि ये सभी अस्पताल आज सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए बंद रहेगी। वहीं प्रदेश की राजधानी भोपाल में हमीदिया और सुल्तानिया अस्पताल समेत निजी अस्पतालों की ओपीडी में सोमवार को मरीजों को इलाज नहीं मिलेगा। इसके साथ ही हमीदिया और सुल्तानिया अस्पताल में ऑपरेशन भी नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें: कमलनाथ कार्यकाल के आज से 6 महीने हुए पूरे, प्रदेश के 52 जिलों में कांग्रेस जनता 

कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत से गुस्साएं परिजनों ने डॉक्टरों से दुर्व्यवहार की थी। इस घटना के बाद परिजनों से माफी मंगवाने पर अड़े डॉक्टरों की हड़ताल जारी है।डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बातचीत करने का आमंत्रण भी ठुकरा दिया था।

वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर इंदौर में IMA के आह्वान पर डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर उतर गए हैं। आईएमए से सबन्धित 2100 डॉक्टर के साथ 500 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर एम वाय अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

 


लेखक के बारे में