रायपुर। छत्तीसगढ के 1 लाख 80 हजार संविदा (अनियमित) कर्मचारियों ने एक बार फिर से नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि सरकार से आश्वासन मिलने पर उन्होंने अपनी हड़ताल वापस ली थी। लेकिन 10 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी सरकार की सबसे कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे मे भरोसा नहीं है कि सरकार उनकी मांगे मानेगी।
संघ ने रविवार को इसी मुद्दे को लेकर वीआईपी रोड स्थित एक होटल में मीटिंग भी की। इसमें शामिल होने के लिए अखिल भारतीय संविदा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी भी रायपुर पहुंचे थे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि न केवल छत्तीसगढ़ सरकार बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार ने भी देशभर के 80 लाख कर्मचारियों को नियमित करने का चुनावी वादा किया था। सरकार को उनका वादा दिलाने के लिए देशभर के अनियमित और संविदा कर्मचारी जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें : उफनती दूध नदी पार करने का चैलेंज नशे में युवक पर पड़ा भारी, देखते ही देखते बह गया, देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारी भी दिल्ली पहुंचेंगे और वादा खिलाफी के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। साथ में उन्होंने भी चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी बातों पर ध्यान नहीं देती है तो विधानसभा चुनाव के दौरान कर्मचारी भाजपा सरकार के विरोध में प्रचार-प्रसार करेंगे।
वेब डेस्क, IBC24