Home » Videos » CG News: Will there be a heated showdown in the Chhattisgarh Assembly again today? Ministers, including Vijay Sharma, will face tough questions.
CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज फिर होगा घमासान? विजय शर्मा समेत कई मंत्रियों से होंगे तीखे सवाल |
Ads
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है और सदन की कार्यवाही काफी अहम रहने वाली है। प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत कई मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। वहीं ध्यानाकर्षण के जरिए कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। पिछले दो दिनों में जल जीवन मिशन, खाद-बीज की कमी और राम मंदिर चंदा विवाद जैसे मुद्दों पर सदन में जोरदार बहस और हंगामा देखने को मिला था। आज की कार्यवाही में किन मुद्दों पर सरकार घिर सकती है और क्या बड़े फैसले होंगे, जानिए इस वीडियो में।