छत्तीसगढ़ के संविदाकर्मियों ने कलेक्ट्रेट में की आत्मदाह की कोशिश

छत्तीसगढ़ के संविदाकर्मियों ने कलेक्ट्रेट में की आत्मदाह की कोशिश

छत्तीसगढ़ के संविदाकर्मियों ने कलेक्ट्रेट में की आत्मदाह की कोशिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: February 8, 2018 9:59 am IST

अपनी मांग पूरी करवाने आदमी क्या कुछ करने पर उतारू हो सकता है इसका साक्षात् उदहारण दिया है  छत्तीसगढ़ के संविदाकर्मियों ने ,आज सुबह उस वक्त पुरे परिसर में हंगामा होने लगा जब आस पास के लोगो ने चिल्लाना शुरू किया की यहाँ कुछ लोग आत्महत्या कर रहे हैं। पुरे मामले पर नजर डालें तो पता चला कि चार  संविदाकर्मियों ने यह कदम उनकी जगह की जा रही नई भर्ती किये जाने के विरोध में उठाया था।

 

उन्होंने बताया कि  इनकी नियुक्ति के लिए भर्ती के दौरान प्राथमिकता देने के लिए हाईकोर्ट ने भी आदेश दिया था, लेकिन उसके बाद भी इन संविदाकर्मियों को विभाग में की जा रही भर्ती के दौरान प्राथमिता नहीं दी गई.संविदाकर्मियों का कहना है कि ये सभी लोग निर्वाचन आयोग में सहायक ग्रेड तीन के पद संविदा पर कार्यरत थे. जिन्होंने साल 2008 और 2014 के चुनाव में अपनी सेवायें दी है. इसके बाद विभाग में स्थाई भर्ती निकाली गई. लेकिन इस भर्ती में वर्तमान में काम कर रहे संविदाकर्मियों को नहीं रखा जा रहा है. जिसे लेकन इन लोंगो ने हाईकोर्ट में केस लगाया था. जिस पर हाईकोर्ट ने भी विभाग में स्थाई भर्ती के दौरान संविदाकर्मियों को प्रथमिकता देने की बात कही थी.

ये भी पढ़े – भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर पर किया ट्विटर वॉर

 

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद भी विभाग ने स्थाई भर्ती में इन संविदाकर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर भर्ती नहीं कर रहा है. जिसके विरोध में आज इन संविदाकर्मियों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की को​शिश की. 

web team IBC24 

 


लेखक के बारे में