ढेबर सिटी के पास ठेकेदार की चाकू मारकर हत्या, साथी ठेकेदार के बेटे ने दिया वारदात को अंजाम

ढेबर सिटी के पास ठेकेदार की चाकू मारकर हत्या, साथी ठेकेदार के बेटे ने दिया वारदात को अंजाम

ढेबर सिटी के पास ठेकेदार की चाकू मारकर हत्या, साथी ठेकेदार के बेटे ने दिया वारदात को अंजाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: November 13, 2020 2:55 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में एक बार फिर मामूली विवाद पर युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें- कट्टे के साथ बेखौफ घूम रहा था बदमाश, साइबर सेल ने किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भाठागांव इलाके के ढेबर सिटी के पास मजदूरों को भुगतान देने के नाम पर दो ठेकेदारों में विवाद के बाद एक  साथी ठेकेदार के बेटे ने ठेकेदार चंद्रहास साहू के सीने पर चाकू से दो वार कर दिए जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

पढ़ें- फर्जी जाति प्रमाण पत्र वाले शासकीय सेवक होंगे बर्खास्त, सीएम भूपेश …

बताया जा रहा है कि चंद्रहास साहू पेशे से बिल्डिंग ठेकेदार है और आरोपी का पिता भी मजदूर ठेकेदार है, जो मजदूर सप्लाई करने का काम करता है। पिछले दिनों मृतक ठेकेदार चंद्रहास साहू ने आरोपी के पिता से अपने साइड पर कुछ मजदूरों को काम के लिए ठेके पर लिया था जिनके भुगतान को लेकर आज दोनों के बीच विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।

पढ़ें- सरकार MSP पर कम धान खरीदना चाहती है, इसलिए बरदाने के नाम पर कर रही …

इस बात को देखकर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से मृतक ठेकेदार चंद्रहास साहू पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुटी हुई है। गौरतलब है कि राजधनी रायपुर का पुरानी बस्ती इलाके में इससे पहले भी चाकूबाजी की घटनाएं हो चुकी है।

 


लेखक के बारे में