रायपुर कटोरा तालाब चौपाटी की दुकानों को लेकर निगम में तीसरी बार विवाद खड़ा हो गया है, निगम आयुक्त ने चौपाटी संचालन के लिए 40 लाख रुपए ऑफसेट मुल्य से टेंडर का विज्ञापन जारी किया है। लेकिन महापौर प्रमोद दुबे इसके विरोध में है, महापौर का कहना है की ज्यादा लागत के कारण स्थानीय और छोटे कारोबारियों को टेंडर में भाग नहीं ले सकेंगे। जबकि सौंदर्यीकरण के साथ चौपाटी निर्माण वहां से हटाए गए लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया था। लेकिन अधिकारी इसका पूरी तरह से व्यवसाईकरण कर रहे हैं, आम लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा, नियम भी बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं।
पिछले 940 दिनों से रायपुर एयरपोर्ट पर खड़ा है यह बांग्लादेशी विमान, अब होगी कुर्की
बता दें की इसके पहले दो बार नगर निगम चौपाटी का दो बार टेंडर कर चुका है। पहली बार तो जोन 3 के अधिकारियों ने मनमानी करते हुए दुकानों की बंदरबाँट कर दी थी, लेकिन विरोध होने पर टेंडर रद्द कर दिया गया वहीं दुसरी बार के टेंडर में भी अनियमिताएं सामने आई, अब तीसरी बार भी ऊंची कीमतों को लेकर महापौर ने इसका विरोध करते हुए आयुक्त को पत्र लिखा है।
वेब डेस्क, IBC24