Jagdalpur Jail Mein Shaadi : जेल बना मंडप, वकील बने बाराती! सलाखों के बीच गूंजे शादी के मंत्र, कोर्ट के आदेश पर प्रेमी जोड़े ने लिए सात फेरे

Ads

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर केंद्रीय जेल में पहली बार कोर्ट के आदेश पर एक अनोखी शादी संपन्न हुई। दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ जेल परिसर में वैदिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए।

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 11:30 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 11:35 PM IST

Jagdalpur Jail Mein Shaadi / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • जगदलपुर केंद्रीय जेल में पहली बार कोर्ट के आदेश पर शादी कराई गई।
  • युवक दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद था।
  • युवती के आवेदन के बाद अदालत ने जेल परिसर में विवाह की अनुमति दी।

जगदलपुर : Jagdalpur Jail Mein Shaadi :  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर ज़िले के केंद्रीय जेल में कोर्ट के आदेश पर पहली बार ऐसा अनोखा विवाह संपन्न हुआ, जहां सलाखों के बीच प्रेमी जोड़े ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया। यहाँ रेप के मामले में जेल भेजे गए एक युवक की शादी जेल परिसर में हुई।

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला परपा थाना क्षेत्र के राजूर गांव का है। यहां के रहने वाले सुरेश सेठिया और मनमती कश्यप लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। Jagdalpur Jail Wedding लेकिन दोनों अलग-अलग जाति से होने के कारण युवती के परिजनों ने इस रिश्ते का विरोध किया और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुरेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जेल में हुई शादी

Anokhi Shadi Ki Video युवक के जेल जाने के बाद युवती ने अदालत में आवेदन देकर कहा कि दोनों बालिग हैं, अपनी मर्जी से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं। युवती की दलील सुनने के बाद अदालत ने पुलिस और केंद्रीय जेल प्रशासन को जेल परिसर में ही विवाह कराने के निर्देश दिए।कोर्ट के आदेश के बाद जगदलपुर केंद्रीय जेल में पहली बार शादी का मंडप सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुरेश और मनमती ने सात फेरे लिए और कानून की निगरानी में जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इस अनोखे विवाह के दौरान अधिवक्ता और जेल प्रशासन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें