कोरोना इफेक्ट! राज्य से जाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा, बाहर से आने वाले यात्रियों में कमी, बस ऑपरेटर्स की बढ़ी चिंता

कोरोना इफेक्ट! राज्य से जाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा, बाहर से आने वाले यात्रियों में कमी, बस ऑपरेटर्स की बढ़ी चिंता

कोरोना इफेक्ट! राज्य से जाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा, बाहर से आने वाले यात्रियों में कमी, बस ऑपरेटर्स की बढ़ी चिंता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 25, 2020 12:59 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी के साथ ही यहां से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है…वहीं दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है ।

ये भी पढ़ें:कोरोना के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन, इन इलाकों में रहेगी स…

एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक पिछले हफ्ते 33113 यात्री रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे । इसमें दूसरे शहर से रायपुर आने वाले यात्रियों की संख्या 17411 थी जबकि रायपुर से दूसरे शहर जाने वाले यात्रियों की संख्या मात्र 15702 थी ।

ये भी पढ़ें: मोदी ने गुरु नानक देव के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

बाहर से यहां आने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में कमी ने बस ऑपरेटर्स को भी चिंता में डाल दिया है । बस ऑपरेटर्स के मुताबिक बहुत मुश्किल के बाद कुछ समय से यात्रियों की संख्या मेें इजाफा देखने को मिला है..लेकिन कोरोना के मामले लगातार फिर से बढ़े और लॉकडाउन जैसी स्थिति आती है..तो उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा ।

ये भी पढ़ें: चक्रवात ‘निवार’: पुडुचेरी में मध्यम बारिश दर्ज की गई


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com